Trust Logo

छत्तीस कोम समाज सेवा संस्थान

अहमदाबाद, गुजरात

समाज सेवा ही हमारा उद्देश्य

एकजुट होकर समाज के भविष्य को सशक्त बनाएं

और जानें

बेटी विवाह सहयोग योजना

समाज की बेटियों के लिए आर्थिक सहायता

योजनाएं देखें

आज ही सदस्य बनें

समाज हित में अपना योगदान दें

संपर्क करें

मामेरा योजना

मायरा योजना – नियम एवं शर्तें

  • सभी सदस्यों से निवेदन है कि सहयोग राशि समय पर संस्था के कार्यकर्ता के पास जमा करवाएँ और रसीद अवश्य प्राप्त करें। सहयोग राशि के लिए बार-बार संस्था के कार्यकर्ता को न घुमाएँ, अन्यथा आपकी सदस्यता रद्द की जा सकती है या 30 दिन के बाद ₹50/- रुपये लेट फीस के रूप में पेनल्टी ली जाएगी।
  • संस्था में समय के साथ नियमों एवं शर्तों में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।
  • यह योजना केवल घांची समाज के सदस्यों के लिए ही उपलब्ध है।
  • मायरा योजना का सदस्य बनने के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी, एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो एवं वारिसदार का आईडी प्रूफ व फोटो देना अनिवार्य है। निर्धारित सदस्यता शुल्क जमा करवाने के बाद सदस्य बनाया जाएगा तथा सदस्य बनने पर संस्था की ओर से सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
  • यदि किसी सदस्य का मायरा आता है, तो उसकी लग्न पत्रिका या समाज के नियमों के अनुसार आवश्यक जानकारी कम से कम 15 दिन पहले संस्था के कार्यकर्ता को देना अथवा संस्था को सूचना देना अनिवार्य है।
  • सहयोग राशि की रकम को लेने एवं देने में संस्था के संतुलन को बनाए रखने हेतु 10% कटौती की जाएगी। शेष राशि सदस्य को दी जाएगी, जो हमेशा के लिए फिक्स रहेगी।
  • सभी सदस्य नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही संस्था की सदस्यता लें तथा किसी के बहकावे या दबाव में न आएँ। समाज हित को सर्वोपरि रखें।

संपर्क जानकारी

📍 पता: हेड ऑफिस : 68, वृंदावन शॉपिंग सेंटर, गुजरात हाउसिंग बोर्ड, बी.एस. स्कूल के पास, चांदखेड़ा, साबरमती, अहमदाबाद, गुजरात

📞 संपर्क सूत: अध्यक्ष श्री वोरारामजी टी. बोराणा – +91 9374934004

📞 फोन: +91 9898535345