Trust Logo

छत्तीस कोम समाज सेवा संस्थान

अहमदाबाद, गुजरात

समाज सेवा ही हमारा उद्देश्य

एकजुट होकर समाज के भविष्य को सशक्त बनाएं

और जानें

बेटी विवाह सहयोग योजना

समाज की बेटियों के लिए आर्थिक सहायता

योजनाएं देखें

आज ही सदस्य बनें

समाज हित में अपना योगदान दें

संपर्क करें

सुरक्षा सहयोग योजना

योजना के नियम एवं शर्तें

  • संस्था में सदस्य बनने हेतु जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड की फोटो कॉपी, एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो एवं अभिभावक का आईडी प्रूफ व फोटो देना अनिवार्य है। ग्रुप उम्र के अनुसार फीस जमा कर सदस्य बना जा सकता है। सदस्य बनने के बाद संस्था द्वारा सदस्यता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
  • सभी सदस्यों से निवेदन है कि सहयोग राशि समय पर संस्था के कार्यकर्ता के पास जमा करवाएं एवं रसीद प्राप्त करें। बार-बार कार्यकर्ता को न घुमाएं, अन्यथा सदस्यता रद्द की जा सकती है या ₹50/- लेट फीस के रूप में पेनल्टी ली जा सकती है।
  • यदि किसी संतान की शादी होती है तो उसकी लग्न पत्रिका या समाज के नियमों के अनुसार आवश्यक जानकारी संस्था या संस्था के कार्यकर्ता को देना अनिवार्य है।
  • इस योजना की समय सीमा संतान की शादी तक ही सीमित रहेगी एवं सहयोग राशि भी इसी समय सीमा तक मान्य होगी।
  • नोट: यदि समाज की संतान कोर्ट मैरिज करती है तो इस संस्था का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • सहयोग राशि की रकम को लेने एवं देने में संस्था के संतुलन को बनाए रखने हेतु 10% कटौती की जाएगी। शेष राशि सदस्य को दी जाएगी, जो हमेशा के लिए फिक्स रहेगी।
  • भगवान ना करे यदि सदस्य की आकस्मिक दुर्घटना हो जाती है तो संस्था की ओर से —
    आयु 1 से 10 वर्ष: ₹51,000/-
    आयु 10 वर्ष से अधिक: ₹71,000/-
    राशि सदस्य के वारिसदार को दी जाएगी।
  • सभी सदस्य नियमों को पढ़कर ही संस्था की सदस्यता लें एवं किसी के बहकावे या दबाव में न आएं। समाज हित को सर्वोपरि रखें।
  • नोट: समय के साथ नियमों में परिवर्तन किया जा सकता है एवं किसी भी ग्रुप को दूसरे ग्रुप में विलय किया जा सकता है।

संपर्क जानकारी

📍 पता: हेड ऑफिस : 68, वृंदावन शॉपिंग सेंटर, गुजरात हाउसिंग बोर्ड, बी.एस. स्कूल के पास, चांदखेड़ा, साबरमती, अहमदाबाद, गुजरात

📞 संपर्क सूत: अध्यक्ष श्री वोरारामजी टी. बोराणा – +91 9374934004

📞 फोन: +91 9898535345